क्रिसमस सेलिब्रेशन, मनाली में टूरिस्टों का डांस:सिर पर शराब की बोतल रख नाचा टूरिस्ट, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ के चर्चों में भीड़

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में गुरुवार को क्रिसमस मनाया गया। जालंधर और लुधियाना के चर्चों में भारी संख्या में ईसाई भाइचारे के श्रद्धालु पहुंचे। चंडीगढ़ में भी चर्च में भीड़ देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई लेकिन टूरिस्ट भारी संख्या में पहुंचे। शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी में टूरिस्ट क्रिसमस सेलिब्रेट करते देखे। शिमला और कांगड़ा में विंटर कार्निवल शुरू हो गया है, जो कि न्यू ईयर की पूर्व संध्या तक चलता रहेगा। शिमला में टूरिस्ट सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचता हुआ नजर आया। मनाली में भी रोजाना मॉल रोड पर डीजे पार्टी चल रही है। टूरिस्टों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार ने न्यू ईयर तक खाना परोसने वाले होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रखने का फैसला लिया है, ताकि लेट नाइट पहुंचने वाले टूरिस्ट को भी खाना मिल सके। क्रिसमस सेलिब्रेशन के PHOTOS… क्रिसमस सेलिब्रेशन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *