विधानसभा चुनाव को लेकर असम जाएगा झामुमो का शिष्टमंडल

आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में झामुमो का चार सदस्यीय शिष्टमंडल जनवरी के पहले सप्ताह में असम जाएगा। इस टीम में मंत्री के अलावा सांसद विजय हांसदा, विधायक एमटी राजा एवं भूषण तिर्की शामिल होंगे। यह टीम अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी व संगठन की स्थिति का जायजा लेगी। इस दौरान असम में रहने वाले टी-ट्राइब, उन्हें एसटी का दर्जा देने, चुनाव लड़ा जाए या नहीं आदि मुद्दे पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि झामुमो ने असम में आगामी चुनाव लड़ने की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह असम के दौरे पर जा रहा है। यह दल असम में राजनीतिक परिस्थितियों और स्थानीय समर्थन का आकलन करेगा। इस दौरे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ संगठन विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *