सिंधवार टोली बस्ती में द विश फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वार्ड पार्षद बसंती लकड़ा मुख्य अतिथि थीं, जबकि खुशी काकन, कौशिक मजूमदार, अग्रता कश्यप और डॉ. अपूर्वा बरियार विशिष्ट अतिथि रहे। फाउंडेशन के बच्चों ने ऊर्जावान नृत्य, गीत और प्रेरणादायक भाषणों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जहां बालिकाओं ने आत्मविश्वास से रैंप वॉक किया। संस्था की अध्यक्ष निखिता अग्रवाल, सचिव राखी झा, कोषाध्यक्ष अनिता कुमारी के साथ-साथ सदस्य भावना गरोडिया, शानू कथूरिया, रचना केडिया मौजूद रहीं।


