मारवाड़ी कॉलेज में खोरठा दिवस पर संगोष्ठी हुई

मारवाड़ी कॉलेज में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (खोरठा) विभाग के तत्वावधान पर “खोरठा दिवस सह श्रीनिवास पानूरी जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची विवि के खोरठा भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं खोरठा भाषाविद डॉ विनोद कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खोरठा भाषा के विकास में श्रीनिवास पानूरी जी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता । आज जो हम खोरठा भाषा दिवस की भव्यता देख रहे हैं, यह उनकी ही देन है । उन्होंने अपने भाषा के विकास में गरीबी को कभी आड़े नहीं आने दिया और संघर्ष कर अपने भाषा साहित्य के लिए कार्य किया। विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ माहेश्वर सारंगी ने कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। संघर्ष करना चाहिए और भाषा को आगे ले जाकर अपनी संस्कृति को बचाना चाहिए। लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो ने कहा कि पानूरीजी का योगदान खास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *