विसवा ट्रेनिंग सेंटर डीडब्लूएसडी (यूनिसेफ ऑफिस कैंपस) कांके रोड में खोरठा के महान कवि श्रीनिवास पानूरी जन्म दिन खोरठा दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद, एवं खोरठा विभाग रांची विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल कुमार, रश्मि कात्यायन, सुरेश नारायण राठौर आदि विशिष्ट शामिल हुए।


