ऑड्रे हाउस में कल से कला प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे

27 दिसंबर शनिवार से शहर के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में ‘आगाज’ कला प्रदर्शनी व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हाउस ऑफ वीएसबी की संस्थापक व अध्यक्ष वंदना भार्गव के मार्गदर्शन में ‘ग्रुप 3/21’ द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक, सांस्कृतिक निदेशालय आसिफ एकराम करेंगे। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक हसंजीव कुमार होंगे। यह प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी का क्यूरेशन प्रसिद्ध कलाकार और कला लेखक राम प्रवेश पॉल द्वारा किया गया है। इसमें भारतीय कला जगत के दिग्गजों के साथ-साथ उभरते हुए कलाकारों की कृतियों को देखने का मौका मिलेगा। इसमें प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे। अमरनाथ शर्मा, जितेन साहु, सीआर हेंब्रम, रंजीत कुमार, संजय शर्मा, रामप्रवेश पॉल, अंजन चक्रवर्ती, अशोक भंडारी, अनिल शर्मा, रामानुज शेखर, उमा कुमारी और धर्मजय कुमार आदि प्रमुख हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *