प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में बड़े दिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि बड़े दिन की सार्थकता तभी है, जब हर व्यक्ति सदा बड़ा दिल बनाकर समूची मानवता के प्रति प्रेम, दया, करुणा और उदारता अपनाए। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने संसार को यह संदेश दिया कि परमात्मा प्रकाश स्वरूप है। जब हम प्रभु की ज्योति से योग लगाते हैं, तभी ऊंचे विचार और दिव्य संस्कार जागृत होते हैं।


