झारखंड मिथिला मंच की ओर से मंच के स्थापना दिवस पर हरमू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मंच की ओर से 26 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। चिकित्सकों डॉ. एके झा, डॉ. वसुधा झा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। मौके पर डॉ. आनंद शेखर झा, ललित झा, संतोष झा, सतीश चंद्र झा, सुनील झा व अन्य थे।


