कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारतीय सेवाश्रम और हिनू बांग्ला मंडप के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। हिनू बांग्ला मंडप के संयोजक विनय गांगुली ने कहा कि अब भी कई लोग ठंड से बचाव की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इसी उद्देश्य से लगभग 50 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए हैं। यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।


