महासमुंद| सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली में दवाई दुकान के पास दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से चोर ने 35 हजार रुपए पार कर दिया। सिंघोड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम लखनपुर निवासी कौशल चिरकिया ने शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर को वह अपनी दादी निरवासी चिरकिया के साथ सरायपाली स्थित जिला सहकारी बैंक गए थे। बैंक से 35000 रुपए निकालकर कपड़े की थैली में दो पासबुक, दो आधार कार्ड, एक मोबाईल, जमीन का पट्टा व 35000 रुपए को रखकर बाइक की डिग्गी में डालकर वापस लखनपुर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में छुईपाली के मेडिकल में दवाई लेने के लिए रूके थे। दवाई लेकर वापस आये और सिंघोड़ा ग्रामीण बैंक आकर देखने पर डिग्गी में रखा सामान व रकम का थैला गायब था।


