भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में गांजा तस्करी का मामला थम नहीं रहा है। आये दिन पुलिस तस्करों को लाखों के गांजा के साथ पकड़ रही है। इसी कड़ी में सांकरा के गुरु घासीदास चौक के पास नेशनल हाइवे-53 पर पुलिस ने बाइक से गांजा की तस्करी करते चार तस्करों को पकड़ा है। मामला सांकरा थाना क्षेत्र की है। सांकरा पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर एनएच-53 रोड में गुरू घासी दास चौक पर नाकेबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया के दो बाइक आए। हाथ से इशारा कर रूकने का संकेत देने पर बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा लिया। पुलिस के गिरफ्त में आरोपी पुलिस ने आरोपी पुसु लाल (32) पिता गरम लाल ठकरैले निवासी लामता खुरसोडा थाना लामता जिला बालाघाट मध्यप्रदेश, विजय (27) पिता किशन लाल डहारे निवासी सोनखार थाना चांगोटोला जिला बालाघाट एमपी, विनोद (37) पिता झूमक लाल बिसेन निवासी चांगोटोला थाना चांगोटोला जिला बालाघाट एमपी और हरिराम (23) पिता भोजलाल ठकरैले निवासी लामता खुरसोडा थाना लामता जिला बालाघाट एमपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारर्कोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


