महासमुंद| बसना थाना क्षेत्र के ग्राम केंवटापाली में घर के बाड़ी में अवैध शराब छुपाकर रखे 30 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बसना पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस आरोपी बिजेंद्र कुमार जांगड़े (38) पिता शिवनारायण जांगड़े के घर पहुंची। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक झोला में कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब मूल्य 6000 रुपए बरामद किया गया।


