बीमा सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं दे रहीं: चंद्रवंशी

भास्कर न्यूज| बालोद जिले की बीमा सखियों के लिए प्रशिक्षण एवं सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार चंद्रवंशी थे। सम्मेलन में जिले भर की बीमा सखियों को नई बीमा योजनाओं का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 53 बीमा सखियों को सम्मानित किया गया। चंद्रवंशी ने कहा कि बीमा सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में केवल वित्तीय सेवाएं नहीं देतीं, बल्कि संकट के समय परिवारों का सहारा बनती हैं। उन्होंने बीमा दावों के त्वरित निपटान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विकास अधिकारी विनोद कुमार साहू ने एलआईसी एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु की 10वीं पास महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के बाद बीमा सखी बन सकती हैं। सम्मेलन का समापन सभी बीमा सखियों द्वारा सफलता का संकल्प लेकर हुआ, जिसमें उन्होंने जिले के हर घर को बीमा सुरक्षा चक्र से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में बीमा सखियां उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *