पूर्व पीएम अटल सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित थे: जांगड़े

भास्कर न्यूज | जांजगीर प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। जिले में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जांजगीर के अटल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अटल स्मृति वर्ष के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी भी लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि अटल जी का विराट व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए योगदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित थे। उनका व्यक्तित्व अत्यंत विराट था, जो एक बार मिलने पर किसी को भी प्रभावित कर देता था। अंबेश जांगड़े ने कहा कि अटल जी महान कवि, कुशल संगठक और देश के बेहतरीन नेताओं में से एक थे। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रेखा गढ़वाल, कमला पाटले मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *