जगदीशपुर| जगदीशपुर स्थित बेतेल मेनोनाइट चर्च में क्रिसमस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। विशेष प्रार्थना सभा से कार्यक्रम शुरू हुआ। चर्च के स्थानीय पासवान रेव्ह. नवीन रनबीड़ा ने क्रिसमस पर्व पर उपदेश देते हुए प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश साझा किया। कार्यक्रम के दौरान बाइबल वचन का पाठ यशु दास द्वारा किया गया। इसमें बाइबल के लूका रचित सुसमाचार अध्याय 19 का 10वां पद पढ़ा गया। वहीं बाइबल वचन का पाठ के लिए चांदू ने प्रार्थना किया। अपने उपदेश में रेव्ह. नवीन रनबीड़ा ने कहा कि इस संसार में प्रभु यशु मसीह के आने का उद्देश्य को बाइबल के वचनों से ले कर बताया। इस मौके पर युवाओं, जवान सभा व महिला सभा ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किया। बच्चों को आशीष व बस्तिस्मा दिलाया गया। अंत में सामूहिक प्रार्थना की गई और सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।


