नारायणपुर| कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जीएनएम छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मानसिक रोगों की पहचान, परामर्श एवं तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।


