बालोद| ब्लॉक के ग्राम संकरा क में ग्राम विकास समिति ने ग्राम पंचायत सचिव विनोद सिन्हा और पटवारी शांति लाल साहू के ट्रांसफर के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि सचिव विनोद कुमार सिन्हा ग्रामीण समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुनते और सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पंचायत में रहते हैं, जिससे हितग्राहियों को परेशानी होती है। वहीं पटवारी शांति लाल साहू कार्यालय समय में उपस्थित नहीं रहते। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।


