फुटबॉल में राजहरा की बालिका टीम बनी विजेता

भास्कर न्यूज | दल्लीराजहा शहीद सुदामा क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को आखिरी दिन था। पहला खेल बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें चिखली फुटबॉल क्लब और आरएफए राजहरा बालिकाओं की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। राजहरा बालिकाओं की टीम ने पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। हाफ टाइम के बाद फिर से गोल कर उन्होंने 2-0 से जीत दर्ज की। फाइनल का महामुकाबला आरएफए सीनियर और आरएफए जूनियर टीमों के बीच दोपहर 3:40 बजे शुरू हुआ। सीनियर टीम ने दबाव बनाते हुए खेल की शुरुआत की। जबकि जूनियर टीम ने शानदार डिफेंस प्रदर्शन किया। पहले गोल से सीनियर टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई। मैच के पुनः आरंभ होने पर सीनियर टीम ने लगातार गोल कर स्कोर 3-0 कर अपनी जीत पक्की कर दी। इस प्रकार आरएफए सीनियर राजहरा टीम चैंपियन बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैबाल जाना ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू रहे। इस अवसर पर शहीद सुदामा ग्राउंड में लाइटिंग व्यवस्था के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने भविष्य में ग्राउंड की मरम्मत और नए प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपनी मंशा जताई। विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, शेषनाग गुप्ता, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ सोमनाथ उइके सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *