राज्य स्तरीय महिला-पुरुष वालीबॉल टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्थानीय पुलिस ग्राउंड में जिला वालीबॉल संघ ने 20वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। यह प्रतियोगिता भिलाई में होगी। चयन प्रक्रिया के दौरान कवर्धा की महिला एवं पुरुष टीम से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने चयनित सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों के आवागमन के लिए वाहन व्यवस्था जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने की है। खिलाड़ियों के लिए खेल किट की व्यवस्था उपाध्यक्ष डॉ. विनोद चंद्रवंशी ने की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो भारतीय वॉलीबाल संघ से मान्यता प्राप्त है। इससे जिले के खिलाड़ियों में विशेष उत्साह का माहौल है जिले का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं। कार्यक्रम में संरक्षक संदीप चौबे, रावल सिंह गुम्बर, पवन यदु, आदित्य श्रीवास्तव, जिला वालीबॉल संघ के सचिव विजय चंद्रवंशी, संगठन सचिव कैलाश चंद्रवंशी, कोच कुमार एवं साजिद खान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *