लुधियाना में मकान से कैश और जेवर चोरी:ईंटें लगाकर दीवार कूदकर घर में घुसा चोर; गुरुद्वारे गया था परिवार

पंजाब के लुधियाना जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला लुधियाना के जवद्दी इलाके से सामने आया है, जहां एक प्रवासी परिवार के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने, मंगलसूत्र और हजारों की नकदी चोरी कर ली गई। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अलमारी खंगाल समेटा सामान बता दें कि घटना उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य कुछ समय के लिए गुरुद्वारा साहिब मत्था टेकने गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात चोर घर के अंदर दाखिल हुआ और अलमारियों को खंगालते हुए कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद वह दीवार फांदकर एक बैग के साथ मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। गुरुद्वारे से लौटने पर बिखरा मिला सामान परिवार के वापस लौटने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुगरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस दुगरी थाने की पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *