गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर आज श्रद्धालुओं ने 2 हजार क्विंटल खिचड़ी चढ़ाई। खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला अभी भी जारी है। सुबह 4 बजे से श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं। अभी तक 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे पहले CM योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को ब्रह्म मुहूर्त में गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में खिचड़ी का भोग लगाया। इसके बाद नेपाल राजपरिवार की ओर से आयी खिचड़ी चढ़ाई गई। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। गोरखपुर के इतिहास में ये पहली बार है जब मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जा रहे हैं। समाज को जोड़ने का विशिष्ट और विराट पर्व है मकर संक्रांति खिचड़ी चढ़ाने के बाद सीएम योगी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा– देश के अंदर उत्तर, दक्षिण ,पूरब या पश्चिम में अलग-अलग नाम और रूपों में मकर संक्रांति पर्व को लोग मनाते हैं और उत्सव के साथ जुड़ते हैं। यह उत्सव भारत की सनातन धर्म की परंपरा में आनंद के क्षणों को एकजुटता और एकता के साथ पूरे समाज को जोड़ने का विशिष्ट और विराट आयोजन है। महाकुंभ के प्रति देश और दुनिया का आकर्षण अद्भुत व अकल्पनीय
सीएम ने मकर संक्रांति की बधाई देने के साथ ही महाकुंभ के पहले अमृत स्नान की संतों और श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- “एक तरफ भगवान गोरखनाथ की पावन तपस्थली पर आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जा रही है तो दूसरी ओर इस सदी का पहला महाकुंभ तीरथपति प्रयागराज में प्रारंभ हो चुका है। सीएम ने कहा- महाकुंभ के प्रति जो आकर्षण देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है वह अद्भुत और अकल्पनीय है। उन्होंने कहा- सोमवार को लगभग पौने 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने।” सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कतई न करें
सीएम ने कहा- “पर्व और त्योहार हमें एकता का संदेश देते हैं। सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने और परंपराओं की पवित्रता कायम रखने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार पर श्रद्धा का भाव अभिनंदनीय है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि हमारे पावन तीर्थ स्वच्छ और सुंदर बने रहें।इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। कहीं भी, जहां-तहां गंदगी न करें। उन्होंने कहा- शासन और प्रशासन, अनेक स्वयंसेवी संगठन पूज्य संतों और श्रद्धालुओं की सुविधाजनक व्यवस्थाओं में लगे हैं।” सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- भगवान भास्कर सभी के जीवन में प्रगति का प्रकाश लाएं, यही प्रार्थना है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ‘देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक पर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के पुण्य अवसर पर आज श्रीगोरखनाथ मंदिर में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी को आस्था की पावन खिचड़ी चढ़ाई। पर्व के सफल आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम गोरखपुर, सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों को साधुवाद। भगवान भास्कर सभी के जीवन में प्रगति का प्रकाश लाएं, यही प्रार्थना है।’ एक दिन पहले पहुंची नेपाल राजपरिवार की खिचड़ी
गुरु गोरखनाथ को नेपाल राज परिवार की ओर से खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पहले राज परिवार के लोग यहां आकर खिचड़ी चढ़ाते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से खिचड़ी भेज दी जाती है। सोमवार को ही नेपाल राज परिवार की खिचड़ी यहां पहुंच गई थी। परंपरा के मुताबिक पहले गोरक्षपीठाधीश्वर की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई और दूसरे नंबर पर नेपाल राज परिवार की खिचड़ी चढ़ाई गई। खिचड़ी चढ़ाकर मन्नत मांगने वाले कभी निराश नहीं होते
मान्यता है कि बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर मन्नत मांगने वाला कभी निराश नहीं होता है। अरुणोदय काल में मकर संक्रांति का महापर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार एवं देश के अन्य भागों से लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे हैं। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से यहां आ रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
खिचड़ी के पर्व को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को व्यवस्था संभाल ली थी। मकर संक्रांति पर्व को लेकर मंदिर व मेला परिसर को सजाया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरे में पूरी व्यवस्था की गई है। रविवार से ही रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाया गया है। ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में लव जिहाद, रेप और ब्लैकमेलिंग: गंगा में डुबकी लगाकर आसिफ बोला- तेरी खातिर अमन बन गया; प्यार के लिए इस्लाम भी छोड़ दूंगा मुरादाबाद में हिंदू युवती को लव जिहाद में फंसाने के लिए मुस्लिम युवक गंगा में कूद गया। डुबकी लगाते हुए उसने कहा-ले मैं तेरी खातिर अब हिंदू बन गया। युवती का विश्वास जीतने के बाद उसने चार साल तक उसका रेप किया। उसका गर्भपात भी कराया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…


