भास्कर न्यूज | मस्तुरी धान परिवहन में लगे हुए सभी कर्मचारी परेशान रहे। खाद्य विभाग का सर्वर मेंटिनेस के लिए अचानक 2 बजे बंद कर दिया । इस कारण गाड़ी लोड होकर सुबह से शाम तक खड़ी रही अचानक लिए गए फैसले के कारण सभी कर्मचारी और हमाल परेशान होते रहे। शाम 5 बजे सर्वर आने के बाद ही गाड़ियां रवाना हो सकी। जो हमाल जल्दी आने की आस में समिति आ गए थे उन मिलों के हमालो को शाम तक रहकर काम करना पड़ा। परिवहन के अभाव में कई समिति में जाम की स्थिति हो जाती है जिसे खरीदी प्रभावित होती है। विभाग के इस प्रकार अचानक किए गए कार्य से हमालों और मिल कर्मियों व मिल मालिकों का भी नुकसान हुआ। जहां कई ट्रिप गाड़ी लोड कर सकते थे और मिलर जो कई ट्रिप ट्रक परिवहन कर सकते थे उन्हें केवल एक ही ट्रिप पर संतुष्ट होना पड़ा।


