लखनऊ के वजीरगंज इलाके में 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। पत्नी और सास पर परेशान करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार वालों ने पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी है। सिरसिया श्रावस्ती का रहने वाला घनश्याम दवा की दुकान पर काम करता था। लखनऊ के वजीरगंज इमामबक्स कोठी के पास गौसगंज में सादिक मिर्जा के मकान में 5 महीने से किराए पर रह रहा था। सोमवार-मंगलवार रात करीब 1 बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बोला- सास तलाक कराना चाहती है
घनश्याम ने 3 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है- जब से शादी की है, परेशान हो गया हूं। पत्नी के लिए भाई, भाभी और पिता से झगड़ा किया। उनके साथ मारपीट की। परिवार से अलग हो गया, लेकिन पत्नी ने नहीं समझा। मुझे छोड़ दिया। अब वापस घर जाकर अपने परिवार वालों को क्या मुंह दिखाऊंगा। सास के कहने पर पत्नी मायके में रह रही है। सास तलाक कराना चाहती है। पत्नी को खर्चा देता था, लेकिन वो कहती है खर्चा नहीं चाहिए। कहती है कि बच्चों को अपने पास रखो। 6 महीने के बच्चे को कैसे अपने पास रख पाऊंगा। शादी को 3 साल हो गए, अगर छोड़ना था तो पहले छोड़ देती। भाई-भाभी को छुड़वाकर इतना बड़ा धोखा दिया। अब इंसान क्या करेगा? अगर जान नहीं देगा, तो क्या करेगा? पिता, भाई-भाभी से मारपीट करके थाना-कचहरी सब किया। अब मेरा कौन साथ देगा? मैं 60 फीसदी दिव्यांग हूं। हर चीज की जिम्मेदार सास और पत्नी हैं। पत्नी ने दी पुलिस को सूचना
सुसाइड करने से पहले घनश्याम ने पत्नी से बात कर जान देने की बात कही। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घनश्याम को फंदे से उतारकर बलरामपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने बताया कि घनश्याम की पत्नी अपने दोनों के बच्चों को लेकर मायके आजमगढ़ गई थी। वहां से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर घनश्याम ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर वजीरगंज का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………. इस खबर को भी पढ़ें… महाकुंभ में एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी बीमार, कैलाशानंद बोले- लॉरेन पॉवेल ने पहली बार ऐसी भीड़ देखी, एलर्जी हुई महाकुंभ में मकर संक्रांति पर प्रथम शाही स्नान पर 50 से अधिक देशों से श्रद्धालु आए। ग्रुप में संतों के साथ भक्ति गीत गाए। विदेशी श्रद्धालु नागा साधु-संतों को देखने के लिए तड़के 3 बजे से डटे रहे। अपने गुरुओं के साथ संगम में स्नान किया। महाकुंभ में एपल के को-फाउंडर जॉब्स स्टीव की पत्नी लॉरेन पॉवेल बीमार पड़ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…


