जोड़ापोखर के डुमरी में युवक का शव बरामद:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, शरीर पर चोट के निशान पाए गए

धनबाद जिले के झरिया अनुमंडल अंतर्गत जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा स्थित डुमरी दो नंबर में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान डुमरी मोड़ निवासी संतोष शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद जोड़ापोखर थाना को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्टूडियो और एसटीडी की दुकान चलाता था संतोष शर्मा डुमरी मोड़ पर स्टूडियो और एसटीडी की दुकान चलाता था। परिजनों ने संतोष की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए डॉग स्क्वॉयड से भी जांच कराने की अपील की है। परिजनों के अनुसार, संतोष ने गुरुवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नाले से शव बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *