बैकुंठपुर | जिला मुख्यालय में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कब्जे वाली सुरक्षित संपत्ति में ताला तोड़ अवैध प्रवेश का मामला सामने आया है। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह संपत्ति अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा बैंक से लिए गए ऋण के एवज में गिरवी रखी गई थी। ऋण की किस्तें जमा न होने के कारण बैंक ने उक्त खाते को एनपीए घोषित कर दिया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी कोरिया के आदेश पर तहसीलदार बैकुंठपुर ने 23 जून 2025 को इस संपत्ति का भौतिक कब्जा आधिकारिक रूप से बैंक को सौंपा था। शाम के समय मिली ताला टूटने की सूचना बैंक के अधिकृत अधिकारी शशि भूषण पाठक ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2025 की शाम 5:15 बजे शाखा प्रबंधक को सूचना मिली कि बैंक के नियंत्रण वाली इस संपत्ति के पिछले दरवाजे खुले हुए हैं।


