राजस्थान में पाला पड़ा, कोल्डवेव की चेतावनी:8 डिग्री तक लुढ़का पारा, सीकर में बर्फ जमी, जयपुर में बादल छाए

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 3-4 दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। साथ ही, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह से जयपुर सहित आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने से ग्रामीण इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। सीकर, जयपुर, नागौर समेत कई शहरों में तापमान में दो दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सीकर और अलवर में कई जगह बर्फ की पतली परत जम गई। अलवर में करीब 18 दिन बाद गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान फिर 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया फतेहपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं के अलावा नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर, भरतपुर के इलाकों में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और उनके आसपास के जिलों में आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छाए रहे। सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, अलवर समेत कई शहरों में सुबह-शाम के साथ दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का सबसे कम तापमान गुरुवार को राजधानी जयपुर समेत कुछ शहरों में सर्दी के इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। जयपुर में कल न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 1.9, सीकर में 3, कोटा में 8.2, बारां में 5.8, फतेहपुर में 1.6, करौली में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इन सभी शहरों का कल सीजन का सबसे कम तापमान था। दिन में भी सर्द हवा का असर, पारा 30 डिग्री से नीचे राज्य में ठंडी हवाओं का असर इतना तेज है कि दिन में तेज धूप रहने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंच रहा है। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *