पलारी| ग्राम भिरई के कमलनारायण साहू के ट्रैक्टर के दो पहिए, बैटरी और अन्य कई पार्ट्स की चोरी हो गई। जिसकी रिपोर्ट खाने में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की वारदात में 4 से 5 लोग शामिल थे और उन्होंने पूरी तैयारी के साथ चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुबह होते ही ग्रामीणों और सरपंच सनत कुमार सिन्हा समेत अन्य लोगों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कमलनारायण साहू ने बताया कि चोरों ने ट्रैक्टर के सामने के दो पहिए, बैटरी की चोरी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।


