जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 5 जनवरी को

बैकुंठपुर | जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 5 जनवरी 2026 की दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह कुसरो, संगीता सोनवानी, राजेश कुमार, गीता राजवाड़े, सुरेश सिंह, शिवकुमारी, सुषमा कोराम, स्नेहलता उदय गोंड़ और जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर व सोनहत के अध्यक्ष व संबंधित अधिकारियों को तय दिन व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति व क्रियान्वयन समेत अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *