दलित युवक से जबरन राजीनामा कराने का मामला:मानवाधिकार संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सिरोही में अनुसूचित जाति के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का एक और मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सुगना देवी मेघवाल ने एसपी से मुलाकात कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामला लालपुर रायपुर की भीलों की कॉलोनी का है, जहां श्रवण कुमार नाम के युवक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। पीड़ित ने थाना मंडार में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उप अधीक्षक रेवदर इस मामले की जांच कर रहे थे, लेकिन आरोपी इतने पर नहीं रुके। उन्होंने श्रवण कुमार को उसके घर से जबरन गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए और वहां राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित ने इस बारे में मानवाधिकार संगठन की महिला अध्यक्ष को सूचित किया। सुगना देवी मेघवाल ने एसपी को दिए ज्ञापन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुसूचित जाति के साथ किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाकर रहेंगे। इस दौरान मानवाधिकार संगठन के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *