लेकसिटी में अनाथ बच्चे लग्जरी कार में निकले घूमने:भास्कर का जॉय ऑफ गिविंग में टाउनहॉल से रवाना, पहले झूमे बच्चे, मॉल में घूमे

मकर संक्रांति पर मंगलवार को आज उदयपुर शहर की सड़कों पर अनाथ बच्चों ने लक्जरी गाड़ियों में यात्रा की। बच्चों को टाउनहॉल से इन गाड़ियों से रवाना किया जो शहर में घूमते हुए आगे बढ़े। इससे पहले मेहमानों ने फ्लैग ऑफ किया। मौका था दैनिक भास्कर के जॉय ऑफ गिविंग इवेंट का। कार्यक्रम के जरिएे आर्थिक रूप से अक्षम और अनाथ बच्चों को लग्जिरीयस लाइफ स्टाइल को जानने का अवसर दिया गया। इन बच्चों को बिठाकर लग्जरी कारों का काफिला नगर निगम से सूरजपोल चौराहा, दिल्ली गेट, कोर्ट चौराहा- चेतक सर्कल होते हुए फतहसागर पहुंचा। वहां मुंबइया बाजार, फील्ड क्लब होते हुए अर्बन स्क्वेयर मॉल पहुंचे जहां पर बच्चे घूमे और इंजॉय किया। इससे पहले कार्यक्रम में डॉ अरविंदर सिंह, दीपक शर्मा, राहुल बडाला, डा. उपवन पंड्या, उमेश मनवानी? डॉ जिनेंद्र जैन शास्त्री, डीएल पाटीदार, संत डॉ हेमंत जोशी, डॉ.कल्पेश चौधरी और बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष यशोदा ने फ्लैग ऑफ कर कारों के काफिले को नगर निगम प्रांगण से रवाना किया। बच्चों के भोजन की व्यवस्था फील्ड क्लब की ओर से की गई। बच्चों ने फील्ड क्लब में पहले से चल रहे गेम्स को देखने का भी आनंद लिया फील्ड क्लब से काफिला फतहपुरा, आरके सर्कल, भुवाणा सर्किल होते हुए अर्बन स्क्वेयर मॉल पहुंचा। वहां पर बिजनेस सर्कल इंडिया के पदाधिकारी ने म्यूजिकल बैंड से बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने वहां अलग-अलग गानों पर डांस का आनंद लिया साथ ही सितोलिया और क्रिकेट भी खेला।
यह आयोजन दैनिक भास्कर और अर्थ डायग्नोस्टिक्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। अन्य सहयोगियों में अपेक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज, सीपीएस स्कूल, रॉकवुड्स स्कूल, जय दृष्टि आई हॉस्पिटल, डॉ. चौधरी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, मॉल पार्टनर अर्बन स्क्वेयर, रेडियो पार्टनर माय एफएम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *