करौली में राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण बजट घोषणा को साकार करते हुए श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। गावड़ी मीणा गांव में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के कामगारों को आत्मनिर्भर और कुशल बनाना था। समापन समारोह में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक और करौली विधायक दर्शन लाल गुर्जर ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मकर संक्रांति का त्योहार भी कामगारों के साथ मनाया गया, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष ने सभी को रेवड़ियां और मूंगफलियां वितरित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें गांवड़ी के सरपंच नाहर सिंह, त्रिलोक चंद, दर्शन सिंह के साथ लोकेश प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापत, रामप्रसाद, गिर्राज और रामसिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने इस दौरान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।


