‘गलवकड़ी अभियान’ में एक हजार बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

भास्कर न्यूज | अमृतसर अकाल पुरख की फौज द्वारा ‘गलवकड़ी अभियान’ के अंतर्गत’ चार साहिबजादे- हमारा विरसा, हमारा परिवार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, न्यू अमृतसर में किया गया। इस समागम में लगभग 1000 बच्चों ने दस्तार, कविता, भुजंगी खालसा और रस्साकशी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट जसविंदर सिंह ने कहा कि खालसाई बाने में सजे ये बच्चे साहिबजादों के वास्तविक वारिस हैं। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को गौरवशाली सिख इतिहास से जोड़ें ताकि वे गुरबाणी और सिखी पर गर्व कर सकें। इस अवसर पर शहर के मेयर सरदार जतिंदर सिंह ने भी बच्चों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। इस मौके पर पर हरजीत सिंह, छजलवाड़ी, जोगिंदर सिंह मार्शल, कुलदीप सिंह मत्तेवाल, नरिंदर सिंह, रजिंदरपाल सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *