महाकुंभ में NCP नेता सहित 4 की हार्ट-अटैक से मौत:9 हजार लोग पड़े बीमार, डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह

महाकुंभ में लाखों-करोड़ों की तादात में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन सर्दी के मौसम और शीतलहर के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में सोमवार शाम तक 24 घंटे में 9674 मरीजों का इलाज किया गया। यहां एक बुजुर्ग संत की मौत के बाद महाराष्ट्र के एक एनसीपी नेता की भी मौत हो गई। वहीं एक MP की एक महिला सहित दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। इलाज कर रहे डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है। मरीजों में 85 वर्षीय अर्जुन गिरि को हार्ट अटैक होने पर आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एनसीपी नेता की हार्ट अटैक से मौत

वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर के पूर्व महापौर और एनसीपी नेता महेश कोठे का भी निधन हो गया। महेश कोठे कुंभ मेले के लिए प्रयागराज गए थे। उन्होंने गंगा नदी में शाही स्नान किया, जिसके बाद ठंड के कारण उनका खून जम गया और उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनका पार्थिव शरीर विमान से सोलापुर लाया गया है। पत्नी और बेटे के साथ घूमने निकले थे ADM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ADM विक्रम जायसवाल पत्नी मंजू और बेटे अभिजीत के साथ रविवार सुबह मेले में पहुंचे थे। हर्षवर्धन चौराहे के पास सेक्टर-24 में दोस्त के यहां रुके थे। शाम को परिवार के साथ मेले में घूमने निकले। अक्षयवट के पास उन्हें पसीना आया और चक्कर-उलझन होने लगी। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गए। उन्हें सेक्टर-2 स्थित केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद छावनी सामान्य अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कर दिया गया। मेले में मध्यप्रदेश से आई महिला की हार्टअटैक से मौत
महाकुंभ में आई मध्यप्रदेश के विदिशा की मोहिनी शर्मा (60) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अचेत अवस्था में लेकर उनके देवर केंद्रीय अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहिनी शर्मा के साथ 200 लोगों का दल 3 बसों से महाकुंभ में आ रहा था। नैनी पुल पर पहुंचते ही मोहिनी अचेत हो गई थीं। बारिश और ठंड का मौसम चल रहा है। इसमें विशेष सावधानी बरतें। महाकुंभ में आए श्रद्धालु पुण्य कमाने के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। गर्म कपड़े पहने, अचानक नहाने के लिए डुबकी न लगाएं। जरा-सी भी दिक्कत महसूस हो तो हेल्थ कैंप पर पहुंचे। – डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, छावनी सामान्य अस्पताल केंद्रीय अस्पताल की OPD में 9674 मरीजों का इलाज
महाकुंभ में सोमवार को केंद्रीय अस्पताल में 8 हार्ट अटैक के मरीज आए। केंद्रीय अस्पताल के CMS डॉक्टर मनोज कोशिश ने बताया- सभी मरीजों का इलाज किया गया और वे अब स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को OPD में कुल 9674 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि आईसीयू में 325 मरीजों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान अब तक OPD में कुल 33752 मरीजों का इलाज किया गया है, जबकि 1254 लोगों का ICU में इलाज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *