यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ के अस्पताल ने बुलंदशहर की महिला की निकाली किडनी; 5 साल बाद जांच कराने पर पता चला

मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने ऑपरेशन के दौरान बुलंदशहर की रहने वाली महिला की एक किडनी निकाल ली। पांच साल बाद जब जांच कराई तो मामले का पता चला। बुलंदशहर की नरसैना थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केएमसी हॉस्पिटल के 6 डॉक्टरों समेत कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत की, तो आरोपियों ने मारपीट कर उनसे दस्तावेज छीन लिए। पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर सीतापुर में भतीजे की हत्या कर चाचा ने किया सुसाइड, मायके से पत्नी के न आने से गुस्से में था सीतापुर में पत्नी के सुसराल से न आने पर गुस्से में चाचा ने अपने 5 साल के भतीजे की हत्या कर सुसाइड कर लिया। भतीजे काे गुब्बारा दिलाने का बहाना बनाकर साथ ले गया, इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद आम के पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे लोगों ने बॉडी देखी तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई तो कुछ दूर पर उसकी भी लाश मिल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ाई 2 हजार क्विंटल खिचड़ी, 8 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर आज 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद बाबा को खिचड़ी चढ़ाई। खिचड़ी चढ़ाने की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में हुई। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 बजे गुरु गोरखनाथ को भोग लगाया। फिर नेपाल राजपरिवार की ओर से आई खिचड़ी चढ़ाई गई। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। शाम तक 2 हजार क्विंटल खिचड़ी चढ़ाई गई। गोरखपुर के इतिहास में ये पहली बार है, जब मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर बरेली में ट्रेन को पलटाने की साजिश: ट्रैक पर बोल्डर मिला, रेलवे के अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ाई 2 हजार क्विंटल खिचड़ी, 8 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए बरेली में ट्रेन को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। किसी अराजकतत्व ने ट्रैक पर पत्थर रख दिया। ट्रेन के इंजन से पत्थर टकराने से पत्थर के टुकड़े-टुकडे हो गए। सूचना मिलने के रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद जांच शुरू की। उसके बाद रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। घटना सोमवार रात बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन की है। यहां पढ़ें पूरी खबर 150 साल पुरानी बावड़ी के संरक्षण में तोड़ा गया मकान:सुरक्षा के लिए बनेगा टीन शेड, नगर पालिका 10 जनवरी को दिया था नोटिस संभल में 150 साल पुरानी बावड़ी की जद में आए मकान को तोड़ने का काम लगातार जारी है। जिसमें 10 से 12 स्क्वायर फीट का मकान आया है। जिसे तोड़ा जा रहा है। नगर पालिका परिषद से नोटिस मिलने के बाद मकान मालिक खुद ही उसे तोड़ने का काम कर रहे है। बावड़ी का दूसरा तल कमजोर है, जिसकी वजह से जिला प्रशासन उसे संरक्षित करने के लिए उसके ऊपर टीन शेड बनाने की तैयारी कर रहा है। जिससे बावड़ी की प्राचीनता को कोई नुकसान न पहुंचे। मंगलवार को संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के मौहल्ला लक्ष्मणगंज में स्थित 150 साल पुरानी रानी सुरेंद्रबाला की बावड़ी की जद में गुलानाज बी पत्नी युसूफ सैफी के मकान आया था। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़े लोग, ट्रैक-प्लेटफार्म पर गिरे, मची अफरा-तफरी झांसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को अफरातफरी मच गई। झांसी-प्रयागराज रिंग रेल में सवार होने के लिए यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। ऐसे में कोई ट्रैक पर तो कोई प्लेटफार्म पर गिरा। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने एन वक्त पर ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, इससे बड़ा हादसा टल गया। महाकुंभ के लिए अफसरों ने जीआरपी और आरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई। लेकिन घटना के वक्त वहां आरपीएफ और जीआरपी जवान नदारद रहे। इससे अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। पढ़ें पूरी खबर पूर्व सांसद बोले-अनुप्रिया ठीक हैं, पर उनके पति आशीष गंदे और घमंडी मिर्जापुर में अपना दल (एस) के पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अनुप्रिया पटेल के पति मंत्री आशीष पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया तो ठीक हैं, लेकिन उनके पति आशीष पटेल बहुत गंदे और घमंडी हैं। कोल समाज सम्मेलन में पकौड़ी लाल ने यह कहते हुए नई विंध्य समता मूलक समाज पार्टी का ऐलान किया। कहा- अलग संगठन बनाए बगैर कोल समाज का विकास नहीं हो पाएगा। पकौड़ी लाल 2009 में सपा और 2019 में अपना दल (एस) से राबर्टसगंज से सांसद रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर CM ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी; गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में अर्पित किया भोग गोरखपुर में मकर संक्रांति पर सुबह लगभग 4 बजे CM योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने खिचड़ी का भोग अर्पित कर जनमानस की समृद्धि की मंगलकामना की। इसके बाद नेपाल राजपरिवार की ओर से आई खिचड़ी चढ़ाई गई। फिर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। अब तक करीब 150 क्विंटल से ज्यादा खिचड़ी चढाई जा चुकी है। पढ़िए पूरी खबर झांसी रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़; चलती ट्रेन में बैठने के लिए दौड़े महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु, कई ट्रैक व प्लेटफार्म पर गिरे झांसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को भगदड़ जैसे हालात बन गए। झांसी-प्रयागराज रिंग रेल में सवार होने के लिए यात्री चलती ट्रेन में बैठने लगे। ऐसे में कोई ट्रैक पर गिरा तो कोई प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। आलम यह हो गया कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने एनवक्त पर ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, इससे बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि ट्रेन में यार्ड में साफ-सफाई के लिए जा रही थी तभी लोगों को लगा कि ट्रेन चल दी और लोग दौड़ पड़े। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में 8 साल की बच्ची से रेप; छत पर पढ़ाई कर रही मासूम के साथ की गंदी हरकत मथुरा में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर को छत पर पढ़ाई कर रही मासूम से युवक ने रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार हो गया। बच्ची रोते हुए घर में पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया- FIR दर्ज कर ली गई है।। पढ़िए पूरी खबर फिरोजाबाद में एनकाउंटर:एक बदमाश को गोली लगी, दो गिरफ्तार, चोरी की कार का इंजन बरामद फिरोजाबाद में सोमवार देर रात पुलिस और कार चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के अनुसार, 28 नवंबर को बेनीवाल गार्डन फिरोजाबाद रोड टूंडला से एक ईको कार चोरी की घटना हुई थी। पढ़िए पूरी खबर मेरठ पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा और पशु काटने के औजार बरामद मेरठ में सोमवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। लोहियानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गोकशी का आरोपी बाइक से बजौट गांव की तरफ से आ रहा है। थाना प्रभारी विष्णु गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग शुरू की। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *