कलेक्टर ने 5 टीबी मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी ली

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पांच टीबी मरीजों के पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी ली है। सोमवार को उन्होंने बतौर निक्षय मित्र के तौर पर पंजीकरण कराया और टीएल की बैठक में एक टीबी मरीज को पोषण आहार प्रदान भी किया। इन मरीजों को छह महीने तक चलने वाले इलाज के दौरान कलेक्टर की ओर से पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनभागीदारी अभियान के तौर निक्षय मित्र योजना चलाई जा रही है। कोई भी सक्षम व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर अपनी सामर्थ्य अनुसार टीबी मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी ले सकता है। इससे मरीजों को इलाज के साथ ही साथ छह महीने तक पोषण आहार मिलता है। ऐसे बन सकते हैं मित्र इच्छुक व्यक्ति communitysupport.nik shay.in की साइट पर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर निक्षय मित्र बन सकते हैं। यही नहीं एम्स, जेपी अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू गैस राहत अस्पताल, डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल आदि में भी निक्षय मित्र बनने की सुविधा है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *