7 फ्लाइट की लैंडिंग में देर हुई, कई ट्रेनें प्रभावित:कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से एक विमान रायपुर डायवर्ट

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से मंगलवार की सुबह 8.25 बजे पुणे से आने वाला विमान डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया। इस कारण 7 से ज्यादा फ्लाइट को देर से लैंड करना पड़ा। इस कारण सुबह 10.40 बजे के बाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे। मुंबई से सुबह 8.20 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 10.19 बजे आई। दिल्ली से 8.40 में आने वाली फ्लाइट 10.36 बजे आई। कोलकाता से 8.50 में आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 9.34 बजे आई। हैदराबाद से 9 बजे आने वाला इंडिगो का विमान 10.27 बजे आया। बेंगलुरु से 16.40 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 17.06 बजे पहुंचा। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17.55 में आने वाली फ्लाइट 18.24 बजे आई। शाम में चेन्नई से आने वाली फ्लाइट भी 25 मिनट लेट आई। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सात घंटे लेट चल रही कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी लेट से रांची पहुंचीं। ट्रेन नंबर 18620 गोड्‌डा -रांची 32 मिनट लेट आई। बनारस से आने वाली ट्रेन नंबर 18312 एक घंटा 16 मिनट लेट से रांची पहुंची। 18623 इस्लामपुर -रांची 55 मिनट लेट आई। 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस खबर लिखे जाने तक सात घंटा लेट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *