आईआईटी और एनआईएएमटी के बीच हुआ एमओयू, मिलकर करेंगे रिसर्च

आईआईटी आईएसएम, धनबाद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी (एनआईएएमटी), रांची के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। इसमें आईआईटी के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा और एनआईएएमटी के निदेशक प्रो पार्थ प्रतीम चट्टपोध्याय ने हस्ताक्षर किया। एमओयू के तहत नेटवर्किंग, जानकारी का आदान-प्राद, साझा लाभ, इंट्रैक्शन आदि पर दोनों संस्थान संयुक्त रूप से आगे बढ़ेंगे। एडवांस्ड मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर संयुक्त प्रोजेक्ट चलेंगे। दोनों संस्थान मिलकर शोध कार्य करेंगे। उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे। विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए कार्यक्रम चलेंगे। मैनुफैक्चरिंग मशीनों के पुन: उपयोग, पर्यावरण अनुकूल प्रक्रियाओं पर रणनीतिक बनाई जाएगी। ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्वालिटी प्रबंधन और परफॉरमेंस पर संयुक्त कार्य किए जाएंगे। मौके पर विदेशी नीति विशेषज्ञ डॉ. सुव्रोकमल दत्ता, आईआईटी के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, प्रो. आलोक दास, प्रो. सागर पाल, प्रो. अमित राय दीक्षित सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *