झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की एमबीए छात्रा साक्षी तिवारी को एमिप्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षु बिजनेस एनालिसिस के पद के लिए चुना गया है। यह चयन कैंपस प्लेसमेंट के अंतर्गत हुआ है, जिसमें साक्षी को 3.60 लाख रुपए की सीटीसी मिलेगा। प्रबंधन विभाग के सभी शिक्षकों ने साक्षी को बधाई दी है।


