युवा कांग्रेस ने पंकज को उत्तरी हलके का कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर युवा कांग्रेस की ओर से पंकज देवगन को अमृतसर उत्तरी हलके का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंकज की विशेष समारोह के दौरान वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नियुक्ति की गई। जिसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ नेता दिनेश बस्सी, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप शाह सहित गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पंकज देवगन की नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों में अमृतसर शहरी अध्यक्ष राहुल कुमार, माझा प्रभारी बलप्रीत रोजर और पंजाब युवा कांग्रेस के प्रवक्ता रवि मिश्रा भी शामिल थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि प्रकाश बबलू, महासचिव रंजीत सिंह, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष परीक्षित शर्मा, हीरा, विशाल शर्मा, सागर शर्मा एप्पल, करण पंडित भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *