शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग प्लेयर ऑफ द मैच बनीं वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के तीसरे दिन संघर्षपूर्ण मुकाबले में बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली पाइपर्स को 1-0 से हरा दिया। बंगाल की कप्तान बर्थडे गर्ल उदिता की शानदार कप्तानी में टीम ने मैच में अंतिम क्वार्टर तक पकड़ बनाए रखी। हालांकि मैच का पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे क्वार्टर में बंगाल के लिए 23वें मिनट में कैथरीन मुलन ने गोल किया। विनिंग कैप्टन कॉर्नरजीत के इरादे के साथ उतरी थी टीम: उदिता आज हम दूसरी टीम पर दबाव बनाने में सफल रहे। पिछले मैच में काफी मार्जिन से हार हुई थी, इसलिए इस मैच में जीत बहुत जरूरी था। पूरी टीम जीत की सोच के साथ ही मैदान पर उतरी थी। हालांकि हमने कई पेनाल्टी कॉर्नर मिस किए, लेकिन टीम ने अच्छा डिफेंस किया।


