भास्कर न्यूज | अमृतसर पीओ स्टाफ ने आबकारी एक्ट में भगौड़े को काबू किया है। एएसआई हरीश कुमार ने कहा कि 20 जनवरी 2022 को थाना मकबूलपुरा में दर्ज मामले में लवप्रीत सिंह उर्फ लाभ हीरा उर्फ लव निवासी गहरी मंडी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत की ओर से 22 मई 2024 को पीओ करार दिया गया था। पुलिस ने बताया कि भगौड़ा करार देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस अलग-अलग टीमे बनाकर लागातार छापेमारी कर सही था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।


