2 साल से हत्या के केस में फरार तस्कर हेरोइन के साथ पकड़ा, साथी भी काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने 1 किलो हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ-2, पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और कुन्नण सिंह के रूप में हैं। पुलिस आरोपियों के आगे-पीछे की कड़िया खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गुरप्रीत सिंह (24) और कुन्नण सिंह (55) गांव बल्लड़वाल, थाना अजनाला के रहने वाले हैं। आरोपियों की ओर से हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। गश्त के दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक बाइक सहित पकड़ा गया। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुन्नण सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या का एक मामला दर्ज है, जो 2022 में थाना अजनाला में दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। अब इनसे इनके नेटवर्क और संपर्कों की गहनता से पूछताछ की जाएगी। थाना अजनाला पुलिस ने 191 ग्राम अफीम और 2 लाख 28 हजार 800 रुपए ड्रग मनी के साथ एक व्यक्ति काबू किया है। डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि अजनाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गांव बल्लड़वाल से प्रताप सिंह आबादी बाबा गम चक को 191 ग्राम अफीम और 2 लाख 28 हजार 800 रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आगे- पीछे की कड़िया खंगाली जा रही हैं। ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता है और किसे सप्लाई करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *