500 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस की ओर से 500 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस गश्त के दौरान गांव चक मुकंद के पास थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी खहरा और कंवलप्रीत सिंह उर्फ विक्की निवासी फताहपुर को 500 ग्राम अफीम और काले रंग की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज करते हुए केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य तस्करों को भी काबू किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *