अमृतसर| डेरी व्यवसाय अपनाने के इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए डेरी सिखलाई कार्यक्रम 20 जनवरी से 18 फरवरी तक वेरका के डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए युवा 17 जनवरी तक फार्म भर सकते हैं। डिप्टी डायरेक्टर वरयाम सिंह ने बताया िक कृषि में विभिन्नता लाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेरी व्यवसाय को सहायक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए 4 सप्ताह की डेरी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण कोर्स में 10वीं पास 18 से 50 वर्ष के ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित बेरोजगार लड़के-लड़कियां इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।


