45 गट्टू चाइना डोर सहित 2 तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर/पंडोरी तरनतारन लोहड़ी के दिन चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद देहाती पुलिस ने चाइना डोर के 45 गट्टू के साथ 2 को काबू किया है। आरोपियों की पहचान हरभेज सिंह निवासी गांव पंडोरी गोला थाना सदर तरनतारन और अवतार सिंह निवासी गुरु अर्जुन देव चौक मोहल्ला मुरादपुरा के रूप में हुई है। डीएसपी धरमिंदर कल्याण ने बताया कि थाना जंडियाला एसएचओ जसविंदर सिंह की देख-रेख में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाइना डोर के 35 गट्टू बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरभेज सिंह चाइना डोर का काम करता है। जिस पर पुलिस ने आरोपी काबू कर उससे चाइना डोर के 35 गट्टू बरामद भी किए। डीएसपी धरमिंदर कल्याण ने कहा कि पुलिस की ओर से चाइना डोर पर लगाता ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत बाठ चौक तरनतारन में गश्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि अवतार सिंह निवासी गुरु अर्जुन देव चौक मोहल्ला मुरादपुरा जो चाइना डोर बेचने का धंधा करता है आज भी किसी ग्राहक को डोर बेचने के लिए जा रहा है। उन्होंने अवतार सिंह को मुरादपुरा चौक के पास से 10 गट्टूओं समेत गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *