ब्राइटलैंड स्कूल में मनाया लोहड़ी का त्यौहार

अमृतसर| ब्राइटलैंड स्कूल में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी पर्व के महत्व पर एक शिक्षाप्रद भाषण से हुई। इसके बाद छात्रों ने पारंपरिक पंजाबी लोकगीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल जीवंत हो उठा। स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लोहड़ी की आग जलाकर स्कूल प्रबंधक और छात्रों ने सामूहिक रूप से अग्नि की परिक्रमा करते हुए गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई। स्कूल के प्रिंसिपल हर्ष ठुकराल ने लोहड़ी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति और समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एकजुटता एवं खुशी का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *