अमृतसर| एमवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंजीत एवेन्यू अमृतसर में मकर संक्रांति पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें यजमान की भूमिका विद्यालय की आचार्य दीदी, वर्षा अग्रवाल और उनके पति अनिल अग्रवाल ने निभाई। इस मौके पर सुषमा अपनी सपुत्री के साथ विशेष तौर पर सम्मलित हुए। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अध्यक्ष अशोक बब्बर, प्रबंधक जगदीश महाजन, प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रवीण मेहरा, सविता दिलावरी, अरुण शर्मा, आशु, प्रिंसिपल रीना ठाकुर, आचार्य/दीदी तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। हवन के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।


