प्रयागराज में संतों को भोजन करवाने के बाद लंगर शुरू

अमृतसर | श्री सनातन धर्म महावीर दल द्वारा महाकुंभ प्रयागराज में संतों के भोजन के बाद लंगर शुरू किया गया। महावीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण ने बताया कि यह लंगर 5 फरवरी तक चलेगा। वहीं कुंभ मेले में स्वयं सेवक भी पहुंच रहे हैं। लंगर इंचार्ज मोहन द्वारा संतों के पैर धोकर उनकी पूजा की गई। वहीं कई संत भोजन तो कई फलाहारी थे। भोजन के बाद संतों को दक्षिणा भी भेंट की गई। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देशबंधु ने बताया कि प्रचार कैंप में हवन यज्ञ और भजन संध्या 24 जनवरी से 29 जनवरी तक होगी। जबकि संतों के प्रवचन भी होंगे। वहीं उनकी तरफ से यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। चौरासी अटारी महावीर दल की तरफ से 24 जनवरी से पूर्व प्रधान डॉ. शिवकुमार शर्मा के नाम पर फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *