शिवाला गंगाराम में श्रद्धा से मनाई लोहड़ी

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में लोहड़ी पर्व श्रद्धा से मनाया। मंदिर कमेटी की तरफ से लोहड़ी पर्व दौरान बाबा भोले नाथ की आरती की गई। इसके बाद बाबा को मूंगफली, रेवड़ी और गचक चढ़ाई गई। मंदिर कमेटी के प्रधान अमन मेहरा की अध्यक्षता में मनाई लोहड़ी दौरान भुग्गा जलाकर पूजा की। इसी दौरान उन्होंने माथा टेकने आने वाले भक्तों को खाने का सामान बांटा। इस मौके पर दीन दयाल, विक्रम, साहिल, शर्मा, यशपाल शर्मा समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *