मकर संक्रांति पर शहर के मंदिरों और गुरुद्वारा साहिब में संगत ने माथा टेका

भास्कर न्यूज | अमृतसर मकर संक्रांति पर शहर के लोगों ने मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका। उन्होंने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं इससे पहले लोगों ने मंदिर और गुरुद्वारा साहिब के पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने सुबह उठकर सबसे पहले घरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मंदिरों और गुरुद्वारों में पहुंचे और राशन चढ़ाया। वहीं कई लोगों ने पंडितों को दान दक्षिणा भी भेंट की। लोगों ने रामतीर्थ, दुर्ग्याणा तीर्थ और गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका। लोगों ने लोहड़ी की रात को बनाए सरसों के साग, गन्ने के रस की खीर और खिचड़ी खाई और जरूरतमंदों को भी बांटी। दुर्ग्याणा के मुख्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ा श्री हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर, शिवाला बाग भाइयांसमेत अन्य मंदिरों में लोग माथा टेकने गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *